मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही प्रचार तेज

कर्नाटक में, मुख्‍य चुनाव अधिकारी संजीव कुमार ने बताया है कि 224 विधानसभा क्षेत्र में तीन हजार 374 उम्‍मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा है। इनमें 3115 पुरूष हैं और 289 महिला उम्‍मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा है। पार्टी ब्रेकप देते हुए संजीव कुमार जी ने बताया है कि बीजेपी से 282, कांग्रेस से 250 और जे डी एस से 239 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। नामांकन पत्रों की कल जांच की गई है।

विधानसभा चुनावों के लिए मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही प्रचार तेज हो रहा है। प्रमुख दल मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 12 मई के मतदान से पहले विभिन्‍न दलों के राष्ट्रीय नेता दक्षिणी कर्नाटक में प्रचार में जुट गए हैं। मैसूरु में बहुजन समाज पार्टी नेता मायावती ने कल जनता दल सेक्‍युलर की जनसभा में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उडुपी से प्रचार शुरू करने की संभावना है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का भी शुक्रवार से प्रचार शुरू करने का कार्यक्रम है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को बेंगलुरू में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे।