हरदोई : बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में शौच जाते समय सड़क पार कर रहे वृद्ध को कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिसमें बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
बिलग्राम के ग्राम कुसेड़ा निवासी हरिश्चंद्र (55) पुत्र दुर्जन खेतीबाड़ी का काम करते थे। परिवारजनों ने बताया कि हरिश्चंद्र चार भाइयों में दूसरे स्थान पर है और उनके दो बेटे सुभाष, सुधीर व दो बेटियां है। मंगलवार की रात में घर से शौच करने के लिए निकले थे। हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर सड़क पार करते समय कंटेनर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहां पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिवारजनों और पुलिस को दी। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गंगापुर निवासी राम औतार (50) पुत्र मथुरी खेतीबाड़ी का काम करते थे। परिवारजनों ने बताया कि राम औतार दो भाइयों में बेड़ थे और उनका एक बेटा व दो बेटियां हैं। राम औतार की बेटी सीमा इंटर की छात्रा है और उसका सेंटर हूंसेपुर बहिपरा के इंटर कालेज में है। बुधवार की सुबह सीमा का अर्थशास्त्र का पेपर था और राम औतार उसे बाइक से छोड़ने के लिए गए थे। सीमा को छोड़कर वापस आते समय बाइक अनियंत्रित हाेकर खाई में पलट गई। वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और उनके पास मिले मोबाइल से घटना की सूचना परिवारजनों को दी। परिवारजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई ।