दो लुटेरे गिरफ्तार बाइक, मोबाइल व 100 रुपये बरामद

              हरदोई।माधौगंज की पुलिस ने 100 रुपये की लूट का खुलासा करते हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एक मोबाइल एक बाइक और 100 रुपये बरामद किए है।
                एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि माधौगंज कोतवाली के इंस्पेक्टर राजकरन शर्मा ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर चंदौली मोड़ पर पुलिया के पास से दो लुटेरों को तब गिरफ्तार किया जब वह बाइक से बघौली की तरफ से आ रहे थे।एसपी ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में अपने नाम अमित कुमार व शिवम निवासी गोपलिया थाना टड़ियावां बताये।एसपी ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने 26 जनवरी को हरदोई शहर में एक व्यक्ति से मारपीट कर एक मोबाइल लूट व 30 अक्टूबर को चन्दौली मोड़ पर एक युवक से एक मोबाइल व 100 रुपये की लूट की घटना को स्वीकार किया बताया कि दोनों को जेल भेजा गया है।