9 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के कार्यक्रम का शुभारम्भ – अमरेन्द्र कुमार

                उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला मिशन प्रबन्धक अमरेन्द्र कुमार ने बताया है कि जिला ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में एन0आर0एल0एम0 योजनान्र्तगत आयोजित आन्तरिक सन्दर्भ व्यक्ति (आई0सी0आर0पी0) के 09 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के कार्यक्रम का शुभारम्भ राजेन्द्र कुमार श्रीवास परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0/उपायुक्त-स्वतः रोजगार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रशिक्षण में 30 आई0सी0आर0पी0 महिलाओं द्वारा भाग लिया जा रहा हैं। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्टेट रिर्सोस पर्सन आजमा अजीज ने एन0आर0एल0एम0 योजनान्र्तगत को विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला मिशन प्रबन्धक अमरेन्द्र कुमार तथा प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य मौजूद रहे।