जनपद के थानों में “मिशन शक्ति” के अन्तर्गत आयोजित किये गये जागरूकता कार्यक्रम

आज दिनांक 21.10.2020 को “मिशन शक्ति“ अभियान के तहत नोडल अधिकारी, श्रीमती पूजा पांडे व पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर जनपद के प्रत्येक थाने में “मिशन शक्ति” के अन्तर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला अपराधों की रोकथाम व नारी सशक्तिकरण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गयी।

इसी क्रम में जनपद के थानों पर संबंधित क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें संबंधित थाना क्षेत्रान्तर्गत आशा बहू, आँगनबाड़ी कार्यकर्त्री व अन्य महिलाओं की सहभागिता के साथ उपस्थित महिलाओं व अन्य को महिला अधिकारों, सुरक्षा, महिला अपराधों और महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया। शासन प्रशासन द्वारा महिला उत्थान हेतु चलाई जा रही नीतियों व विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया। साथ ही पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न सेवाओं यथा डायल 112, 1090, थानों की महिला हेल्प डेस्क आदि के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गयी।