*बेहन्दर/हरदोई* – कासिमपुर में सफाई कर्मचारी अपनी मनमानी कर रहे हैं । जिसके चलते कासिमपुर में नालियाँ गंदगी के कारण बज बजा रही है । ब्लाक के कर्मचारी भी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं ।
आपको बताते चलें कि कासिमपुर में कई महीनों से सफाई कर्मचारी नदारद है । घरों के आसपास काफी गंदगी होनेे के कारण कीटाणुओं की वृद्धि होती है और बुखार मेें मलेेरिया, टाइफाइड और डेंगू जैसे रोग फैलतेे हैं । लेकिन ब्लॉक के कर्मचारियों के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है ।