विद्युत योजना का कार्य नहीं हुआ पूरा, भेजी शिकायत, बदले जाने थे ट्रांसफार्मर,खम्बे व तार

माधौगंज – भारत सरकार के आई पी डी एस योजना के तहत नगर में 6 ट्रान्सफार्मर, खम्भे व तार बदलवाने के लिए धनराशि अवमुक्त हो जाने के बावजूद कार्य पूरा नही किया गया है। जिसके कारण योजना का लाभ नगरवासियों को नही मिल पाने की शिकायत मुख्यमन्त्री को पत्र भेजकर की।
नगर के व्यापारी नेता नवल माहेश्वरी ने मुख्यमन्त्री को भेजे पत्र में कहा कि वर्ष 2015 में नगर के जर्जर बिजली के तार व खराब ट्रान्सफार्मर व लो वोल्टेज की समस्या से नगरवासी परेशान थे। केन्द्र सरकार ने आईपीडीएस योजना के तहत धनराशि स्वीकृत कर ठेका उठा कर कार्य शुरू कर दिया गया था। नगर में 45 प्रतिशत खम्भे लगा दिए गए है। ट्रान्सफार्मर रखने के लिए फाउण्डेशन बन गए। लेकिन ठेकेदार ने कार्य को बीच में ही बन्द कर दिया। जर्जर तार होने के कारण नगर में आपूर्ति होने पर अधिकांश समय फाल्ट बना रहता है। फाल्ट को सही करने में पूरा समय बीत जाता है।  जिससे सरकार द्वार निर्धारित 18 से 20 घण्टे बिजली नही मिल पाती है। श्री माहेश्वरी ने कहा कि यदि 30 जून तक कार्य नही किया जाता है तो व्यापार मण्डल आन्दोलन करने को बाध्य होगा।ं