रेलवे ट्रैक पर शव मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है बीते रविवार को एक अज्ञात युवक का शव वाशिंग लाइन के पास अप और डाउन लाइन के मध्य मिला था। दोनों शवों की जामा तलाशी में पहचान की पुष्टि होने का कोई सबूत ना मिलना कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है ।।
सोमवार की देर शाम देवगन पुर फाटक के पास से गुजरे रेलवे ट्रैक के किनारे डाउन ट्रैक पर एक अज्ञात 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा होने की सूचना स्थानीय थाने को मिली सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए ग्रामीणों की मदद से पहचान कराने के भरसक प्रयास किए पहचान ना होने के चलते शव को पीएम को भेजा।।
वही मृतक युवक के बारे में बताया जाता है कि युवक नीली जींस काली बेल्ट, नारंगी नीली मिक्स चेक दार शर्ट व गले में काले रंग के धागे में सफेद धातु का राधा कृष्ण का लाकेट सहित दाहिने हाथ में सफेद कड़ा पहने हुआ था।