वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में गुमशुदा/लावारिस बच्चों को सकुशल उनके परिजनों तक पहुंचाये जाने के विशेष अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 16.10.2019 को थाना उसावा क्षेत्रांतर्गत कस्बा उसावा में लैपर्ड मोबाइल पर गश्त करते हुए कां0 अनिल कुमार व कां0 नागेन्द्र सिंह को एक 03 वर्षीय बच्ची अकेले घूमते हुए दिखी जो कि ठीक तरह से अपना नाम पता नही बता पा रही थी । अथक प्रयासों से जानकारी प्राप्त हुई कि बच्ची ग्राम जस्मा की रहने वाली है । ग्राम जस्मा पहुंचकर बच्ची शिवी के पिता अनेकपाल पुत्र लटूरी से सम्पर्क करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि वो अपनी पुत्री को साथ लेकर बाजार खरीददारी करने गये थे इसी दौरान वो उनसे बिछड गयी जिसे वह अभी भी कस्बे में तलाश रहे हैं । बच्ची को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया ।
Related Articles
पुलिस चौकी के लिए पैमाइश कराकर किया जाए भूमि का चिह्नांकन : डीएम
July 24, 2020
0
SSP द्वारा थाना अलापुर के निरीक्षण के साथ महिला पुलिसकर्मियों हेतु नवनिर्मित शौचालय व थाने के पुलिसकर्मियों हेतु वाशिंग मशीन का किया गया उद्घाटन
October 29, 2019
0
राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में पुलिस लाइन में मनायी गयी लौह पुरुष की जन्मतिथि
October 31, 2019
0