स्थानीय सहस्त्रधाम गौरी शंकर मंदिर में यम द्वितीया के दिन चित्रगुप्त व कलम-दवात की पूजा का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम कार्यक्रम के यजमान डॉ मनोज सक्सेना एवं श्रीमती रेखा सक्सेना ने भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं हवन पूजन किया । उसके पश्चात उत्तर प्रदेश कायस्थ परिवार के अध्यक्ष मनोज कुमार जौहरी के द्वारा कलम-दवात के चित्र का पूजन कर कार्यक्रम को प्रारम्भ किया गया । बताया गया कि न्यायाधीशों के न्यायाधीश व सम्पूर्ण मानव जाति का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की बहन यमुना आज के दिन उनसे मिलने आयीं थी । इस कारण हम लोग भैय्या दूज मनाते है ।

कायस्थ समाज के लोग दीपावली के पूजन के बाद कलम रख देते है उसके बाद यमद्वितीया के दिन कलाम दवात की पूजा के बाद कलम का प्रयोग करते है । इसके बाद विधि विधान से पुरोहित दीपक के द्वारा कथा पाठन किया गया । जिसमें समाज के प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया डॉ मनोज सक्सेना, वीरेंद्र सक्सेना, मनोज जौहरी, राजेश सक्सेना, वीरेंद्र कुमार ने सपरिवार व सुरेश चंद्र जौहरी जी, धीरज सक्सेना जी, संजीव जौहरी, राजीव जौहरी,अनिरुद्ध सक्सेना, सनी सक्सेना, अंशु सक्सेना, नीरज सक्सेना, दीपक सक्सेना ‘दीपू’, दीपक सक्सेना, विशाल सक्सेना, आभिषेक सक्सेना , मोहित सक्सेना आदि की सहभागिता रही । अंत मे वीरेंद्र सक्सेना जी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।