सीएचसी अधीक्षक ने कोविड वैक्सीन लगवाकर किया सेशन का शुभारंभ

सीएचसी में कोरोना वैक्सीनेशन जारी, 200 कर्मियों को लगेगी वैक्सीन

कछौना (हरदोई):- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 टीकाकरण जारी है। इसके तहत प्रथम सेशन में 200 कर्मियों का टीकाकरण होना है।

टीकाकरण अभियान के शुभारंभ में सीएचसी अधीक्षक किसलय बाजपेयी ने टीका लगवाया, इसके बाद सीएचसी के अन्य डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टॉफ़, स्टॉफ़ नर्स, आशा बहू समेत अन्य सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व अस्पताल स्टॉफ़ को कोविड की वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण हेतु दो टीमें टीम-1 व टीम-2 गठित की गई हैं।
कोविड वैक्सीनेशन को लेकर सीएचसी अधीक्षक किसलय बाजपेयी ने कहा कि कोविड टीकाकरण बिल्कुल सुरक्षित है, इससे किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है। उन्होंने अगले सेशन में आम जनमानस से कोविड टीकाकरण अभियान में पूरी तरह से भागीदारी करने की अपील की।

खबर:- पी.डी. गुप्ता