बैटरी फटने से लगी आग ,धू-धू कर जली मारूति वैन

पाली (हरदोई)- कस्बे के बरगद चौराहे पर शनिवार की दोपहर मार्ग किनारे खड़ी एक मारुति बैन अचानक देखते ही देखते आग का गोला बन गई। आग की लपटों की चपेट में आने से आसपास की तीन दुकानों में भी आग लग गई ।

आग इतनी इतनी विकराल थी कि उसे बुझाने में लोगों को कई घंटे मशक्कत करनी पड़ी। मारूति में अचानक लगी आग का कारण उसमें रखी बैटरी का फटना बताया गया । घटना की सूचना पर पुलिस के व राजस्व कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली ।