ससुराल वालों ले किया जला कर मारने का प्रयास

खीरी- PRV2859 को थाना मैगलगंज ग्राम कुसुमी से जगपाल सिंह ने सूचना दी कि मेरी पुत्री लक्ष्‍मी को उसके ससुराल वाले प्रताडि़त कर रहे हैं व जला कर मारने का प्रयास कर रहे हैं सूचना प्राप्‍त होते ही PRV ने मौके पर पहुंचकर देखा‍ कि पीडि़ता को उसके ससुराल वालों ने जला दिया था । जिसे गाँव वालों की मदद से बचाकर उपचार हेतु जिला अस्‍पताल भेजा गया । महिला का पति भाग गया था, मौके से महिला के ससुर को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाने के सुपुर्द किया गया ।