उपराष्ट्रपति जगदीप घनखड़ ने कहा है कि भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि दशक के अंत तक भारत दुनिया की तीन प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा।
राजस्थान के सिरोही जिले में अबू रोड पर ब्रह्म कुमारी संस्थान के 85वें वार्षिक समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप घनखड़ ने कहा है कि भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है इसके बाद उपराष्ट्रपति ने राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित दिलवाड़ा जैन मंदिर का दौरा किया। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं।