महेवाघाट उमराव हत्याकांड में पीड़ित पक्ष ले रहा पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज का नाम

ब्रेकिंग न्यूज़ कौशांबी मंझनपुर—-

● पीड़ितों का कहना है कि अपराधियों को दे रहे हैं संरक्षण पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज ।

राष्ट्रीय यादव सेना के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एवं उनके विधानसभा सिराथू मंझनपुर चायल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव तथा महासचिव ने परिजन के घर जाकर मुलाकात की एवं उचित न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया ।

परिजनों का कहना है कि इंद्रजीत सरोज का नाम लेकर अपराधी दिन में आकर धमकी देकर घर से चले जाते हैं कि जेल से आने के बाद फिर जान से मार देंगे । अपराधियों का बोलबाला है । राष्ट्रीय यादव सेना द्वारा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी दी गई । यहां तक कि पीड़ित परिवार का कहना है कि हमें जान माल का खतरा आज भी बना हुआ है क्योंकि कल्लू पासी के लड़के एवं उनके कुछ परिवार वाले घर के सामने से गुजरते समय तमंचा लहराते हुए धमकी देते हैं ।

समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री को लेकर उस गांव में यादव बिरादरी में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है । वहां के लोगों ने समाजवादी पार्टी को भी कोसने से बाज नहीं आए । पीड़ित परिवार और गांव वालों ने यहां तक कह दिया कि हम समाजवादी पार्टी को इस तरह में वोट नहीं देंगे ।

IV24 NEWS के लिए मनोज यादव की रिपोर्ट