बघौली : एक समय था ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अपने घरों में होने वाले शादी आदि प्रोग्राम में हजारों रु खर्च कर मेहमानों के मनोरंजन के खातिर नाच रंग आदि कराते थे। लेकिन अब डीजे प्रोग्राम आदि का अगर मनोरंजन कराना है तो प्रसाशन से आदेश लेना जरूरी हो गया है। वही कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के चलते भीड़ भाड़ न जुट पाये तथा कोविड19 संक्रमण न फैले इस लिए प्रसाशन ने गाइडलाइंस जारी की है।अब बिना सरकारी अनुमति के किसी को भी मनोरंजन कराना भारी पड़ सकता है।
एक ऐसा ही मामला जनपद हरदोई के थाना क्षेत्र बघौली के अंतर्गत ग्राम चनोखर मजरा थोक माधौ गांव से आया है।जहां नाच गाना (डीजे प्रोग्राम) का आयोजन किया गया था जिसमें काफी तादात में लोग इकट्ठा होकर इस कोरोना काल को भूल कर सोशलडिस्टसिंग के नियमो को ताक पर रख मनोरंजन की खुमारी में खोए हुए थे। मुखबिर की सूचना पर पहुंची बघौली पुलिस को देखते ही सभी मनोरंजन की खुमारी में खोए हुए लोगों के होश फाख्ता हो गये। लोगो ने इधर उधर खिसकने में ही भलाई समझी। वही मौके पर पहुंचेल वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेंद्र प्रसाद सिंह तथा कांस्टेबल विश्वेंद्र प्रताप सिंह ने कुछ लोगो को धर दबोचा जिसमे सरवन कुमार पुत्र रामविलास,जितेंद्र शुक्ला उर्फ गुंडाली पुत्र सूबेदार, रामप्रसाद पुत्र श्रीपाल, तेजपाल पुत्र रामदयाल ,सुरेश पाल पुत्र रामदयाल, संतोष कुमार पुत्र सीताराम ,अनंतराम पुत्र श्रीपाल* सहित लगभग 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध महामारी अधिनियम मु0 अ0 सं0 355 /2020 धारा 188 आईपीसी व महामारी अधिनियम 1897 (3) पंजीकृत कर कार्रवाई की गई है।