कछौना (हरदोई): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में लगा वाटर कूलर लगभग 8 माह से खराब पड़ा है जिसे एच०सी०एल० फाउंडेशन ने लगवाया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा समुचित देखभाल के अभाव में खराब हो गया । स्वास्थ्य विभाग ने इसेे ठीक कराना मुनासिब नहीं समझा। लाखों रूपयों का लगा वाटर कूलर शोपीस बना हुआ है। मरीज व तीमारदार पानी के लिए तरस रहें हैं।
गर्मी आते ही पानी की मांग बढ़ जाती है। परिसर में केवल एक इंडिया मार्का नल लगा है। विभागीय अनदेखी के चलते वाटर कूलर होने के बावजूद मरीज व तीमारदार मार्केट से पानी की बोतलें खरीदने को विवश हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र जनता की आर्थिक स्थिति मार्केट में पानी खरीदने की नहीं है। इस सम्बन्ध में प्रभारी अधीक्षक डा० साहनी को कई बार अवगत कराने के बाद भी उन्होंने इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया। अस्पताल परिसर में लगी पानी की टंकी की समुचित सफाई ना होने के कारण पानी पीने योग्य नहीं है। दूषित पानी पीने से आम जनमानस अनावश्यक बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जिस विभाग पर आमजनमानस को बेहतर स्वास्थ्य की जिम्मेदारी होती है वही दूषित पानी पिलाकर लोगों को बीमार कर रहा है। पूरे प्रकरण की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की गई तब उन्होंने शीघ्र व्यवस्था दुरुस्त कर वाटर कूलर सही कराने की बात कही।