नवनियुक्त अध्यापकों के शैक्षिक उन्मुखीकरण एवं स्वागत समारोह का आयोजन

बेहंदर/हरदोई – बीआरसी बेहन्दर के खंड शिक्षा अधिकारी अब्दुल हकीम खान एवं प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा नवनियुक्त अध्यापकों के शैक्षिक उन्मुखीकरण एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अब्दुल हकीम खान ने किया किया । कार्यक्रम में सर्वप्रथम नवनियुक्त शिक्षकों को प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया । जिसके बाद नवनियुक्त शिक्षकों को विभागीय योजना के बारे में अवगत कराया । साथ में दीक्षा एप, रीड एलांग एप व संपर्क बैठक एप डाउनलोड कराकर उसके उपयोग के बारे में जानकारी दी गई ।

कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद लियाकत द्वारा किया गया । इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष बेचेलाल, मंत्री लतीफ हैदर नकवी, एआरपी राममिलन चक्रवर्ती और जहान सिंह, केआरपी रामसरण और नवीन कुमार सिंह आदि के साथ सभी नवनियुक्त शिक्षक उपस्थित रहे।