बीआरसी बेहंदर पर प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह का हुआ आयोजन

बेहंदर/हरदोई – ब्लॉक संसाधन केंद्र बेहंदर के खण्ड शिक्षा अधिकारी अब्दुल हकीम खान के द्वारा बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालयों की विकास खंड स्तरीय संगोष्ठी प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक रामपाल वर्मा उपस्थित रहे।

प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह का आयोजन बेसिक स्कूलों में मिशन प्रेरणा लागू करने व समस्त विद्यालयों को प्रेरक विद्यालय व विकास खंड को प्रेरक विकास खण्ड बनाने के उद्देश्य से किया गया। समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी अब्दुल हकीम खान ने बताया कि समस्त विद्यालयों में विद्यालय के खुलने से लेकर आगामी 100 दिवसों तक विशेष अभियान मिशन प्रेरणा के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और मिशन कायाकल्प के अंतर्गत बेसिक स्कूलों में किये गए कार्यो की जानकारी दी गयी एवं परिषदीय अध्यापकों की ई-सर्विस बुक, मानव सम्पदा की जानकारी दी गयी। ए०आर०पी० जहान सिंह द्वारा मिशन प्रेरणा एवं कक्षा कक्ष रूपांतरण, दीक्षा एवं रीड एलॉग के विषय में जानकारी दी एवं अरविन्द कुमार द्वारा लिंग संवेदीकरण पर चर्चा की गयी।

कमलेश चन्द्र द्वारा शारदा पोर्टल दीक्षा पोर्टल की जानकारी दी गयी।माननीय विधायक रामपाल वर्मा के द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और उच्च प्राथमिक विद्यालय कासिमपुर के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए । उसके पश्चात माननीय विधायक जी द्वारा ब्लॉक के 10 प्रेरक बालक एवं 10 प्रेरक बालिकाओं को प्रेरक बालक एवं प्रेरक बालिका का प्रमाण पत्र दिया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेसिक स्कूलों में किये जा रहे कायाकल्प व अन्य विकास कार्यों की उपलब्धियों की जानकारी दी गयी ।कार्यक्रम के शुभ अवसर पर बेहंदर ब्लॉक के अध्यापक बेचेलाल वर्मा, परशुराम वर्मा एवं समस्त प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कर रहे लतीफ हैदर नकवी ने एक बहुत ही सुंदर गीत के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग का प्रस्तुतीकरण कर गतिविधियों का सुंदर वर्णन किया । श्री नक़वी ने सुनाया कि जन जन को पैगाम सुना दो ज्ञान उत्सव अभियान का…… ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रस्तुतीकरण में विशेष योगदान रामशरण, प्रणव प्रिय आर्य, अनुपम द्विवेदी, गौरव सिंह, राजकुमार यादव, चंद्रप्रकाश, अनुराग शरण, मोहम्मद इमरान अंसारी, धर्मेंद्र कुमार वर्मा, रजनीश राघव गौतम, राजाराम वर्मा, श्री राम, मोहम्मद अतहर आदि अध्यापकों एवं अनुदेशकों के द्वारा दिया गया।