शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’, बघौली–
गोपार ग्राम सभा में ग्राम प्रधान संगीता वर्मा ने वैश्विक स्तर पर फैली महामारी कोरोना से बचाव को लेकर गोपार ग्रामसभा में मास्क व साबुन का वितरण कर ग्रामवासियों को बचाव के तरीकों से अवगत कराया ।
प्राप्त विवरण के अनुसार मंगलवार को पूर्वाह्न गोपार ग्रामसभा में ग्राम प्रधान संगीता वर्मा ने ग्रामवासियों को दो सैकड़ा मास्क व साबुन का वितरण कर निवासियों को कोरोना महामारी से बचाव के बारे में बताया । उन्होंने कहा कि इस बीमारी का पूरी दुनिया में अभी कोई इलाज नहीं है । अतः हम लोग साफ सफाई रखें । एक दूसरे से एक मीटर की दूरी बना कर रहें और खांसते या छींकते समय मुंह पर मास्क या रूमाल रखें । बाहर से आए लोग 14 दिनों तक घर परिवार व समाज से दूरी बना कर रहें । INDIANVOICE24.COM से बातचीत में प्रधान पुत्र अनुज वर्मा ने बताया कि इस महामारी से ग्रामवासियों को बचाने के लिए अपने जेब खर्च से मास्क व साबुन का वितरण करा रहे हैं । चिह्नीकृत 350 गरीब लोगों में शेष को मास्क की आपूर्ति होने पर वितरण किया जाएगा।