दीपावली से 5 दिन पूर्व आग से झुलसी महिला की मौत

           दीपावली से 5 दिन पूर्व शाम को खाना बना रही महिला आग से झुलस गई थी जिसका इलाज जिला अस्पताल में हुआ और ठीक होकर अपने घर वापस लौट गई लेकिन कमजोरी के चलते बीमार बनी रहती थी कल शाम अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन दोबारा जिला अस्पताल इलाज के लिए लेकर आए जहां पर डॉक्टर ने खून की कमी बताते हुए खून चढ़ाने की सलाह दी तथा खून की बोतल चढ़ाने के दौरान 10 मिनट बाद महिला की मौत हो गई।
            थाना बघौली क्षेत्र के बरखेड़ा गांव निवासी राहुल की पत्नी मोहिनी 20 की शादी 5 वर्ष पूर्व डही थाना बेनीगंज निवासी रामू की पुत्री से हुई थी और दीपावली के 5 दिन पहले महिला शाम को घर पर गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी अज्ञात कारणवश अचानक आग की चपेट में आ जाने से झुलस गई थी जिसका इलाज जिला अस्पताल में हुआ था ठीक हो जाने के बाद अपने घर वापस चली गई थी लेकिन कमजोरी के चलते बीमार बनी रहती थी जिस पर सांस माधुरी ने 2 बीघे जमीन बेचकर इलाज में लगा दिए पैसे लेकिन कल शाम अचानक हालत बिगड़ने पर दोबारा इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया यहां पर डॉक्टर ने खून की कमी बताई और परिजनों ने खून का इंतजाम कर जैसे ही खून चढ़ाने का प्रयास किया कि तभी 10 मिनट बाद महिला की मौत हो गई मायके पक्ष से आरोप लगाने से मना किया है।