पुत्र ने की पिता की गला काटकर हत्या, खेत पर काम करते समय हुए विवाद के बाद काट दिया गला

          हरदोई- सण्डीला में एक बेटे ने महज मामूली विवाद के बाद अपने पिता की बांके से गला रेतकर हत्या कर दी और भाग निकला। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है । वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के दूसरे बेटे ने अपने भाई के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
          मामला कोतवाली सण्डीला इलाके के रामचंद्र 60, पुत्र छोटेलाल गांव के ही शिव कुमार का खेत बटाई पर लिए है। सुबह रामचंद्र व उसका पुत्र बिजनेश ज्वार की फसल काट रहे थे। बताया जाता है कि इसी समय किसी बात को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया । जिसके बाद बिजनेश ने बांके से रामचंद्र के गले पर वार कर दिया, जिससे रामचंद्र की मौत हो गयी और वह फरार हो गया।
           पुत्र द्वारा पिता की दिन दहाड़े बांके से गला काटकर हत्या की घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कम्प मच गया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे कोतवाल जगदीश यादव ने शव का पंचनामा करके पीएम को भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पुत्र रमेश कुमार की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध हत्या करने की एफआईआर दर्ज कर करके आरोपी पुत्र की तलाश कर रही है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया की आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।