कुमुदिनी फाउंडेशन लखनऊ ने रखी महिला कल्याण प्रकोष्ठ की नीवँ

लखनऊ :- रंग पंचमी के शुभ अवसर पर हंस नगर पारा कालोनी लखनऊ की महिलाओं ने कुमुदिनी फाउन्डेशन के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं महिला कल्याण प्रकोष्ठ की नींव रखी और अपनें क्षेत्र की दुखी और गरीब महिलाओं के हित के लिए कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की।

कैप्टन अनुज नैय्यर की कहानी, उनकी माँ मीना नैय्यर की जुबानी : “द टाइगर ऑफ़ द्रास”

इस अवसर पर अविचल प्रभा ई पत्रिका की साहित्य सम्पादिका व शहर के कालोनी की विशिष्ट महिलायें एकत्र हो कर अपने आसपास की गरीब और दुखी महिलाओं से सम्पर्क कर उनके हित हेतु ठोस योजना बनानें की समिति पर विचार विमर्श किया। अविचल प्रभा ई पत्रिका की प्रधान सम्पादिका डॉ कुमुद श्रीवास्तव वर्मा कुमुदिनी भी मौजूद रहीं उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें स्वच्छता का ध्यान रखते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखना चाहिए उन्होंने महिला सशक्तिकरण की बात कहते हुए महिला कल्याण प्रकोष्ठ के महत्व की बात कही। डॉ राजेश कुमार शर्मा पुरोहित जी ने फ़ोन कर बधाई संदेश दिया।