टीकाकरण एवं साबुन से हाथ धोने के विषय पर कार्यशाला 12 जून को – एडीएम

               मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार ने मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी भरखनी, बावन, पिहानी, अहिरोरी, कछौना तथा कोथावां से कहा है कि टीकाकरण एवं साबुन से हाथ धोने के विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन रसखान प्रेक्षागृह में 12 जून 2018 को पूर्वान्ह 11.00 बजे से 02.00 बजे तक किया जायेगा। उन्होने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि उक्त कार्यशाला में समय से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।