नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर को एडीएम विपिन कुमार मिश्रा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।वही सभासदों को भी एडीएम ने शपथ दिलाई।इस दौरान मधुर मिश्र ने नरेश अग्रवाल का माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।कार्यक्रम में नरेश अग्रवाल मधुर को कई लोगों ने चांदी के मकुट भी पहनाए।
चार सदस्यों ने किया शपथ ग्रहण का बहिष्कार
शपथ ग्रहण कार्यक्रम का सपाईकरण करने का आरोप लगाते हुए भाजपा के सिम्बल पर चुने गए 4 सभासदों ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम का बहिष्कार किया है । कार्यक्रम का बहिष्कार करने वालों के नाम मुनि मिश्रा, ऋचा सिंह, संजय सिंह और अजय शर्मा हैं ।