अनीश सिंह, हरियावां हरदोई :
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरियावां थाना के थानाध्यक्ष अरुणेश कुमार गुप्ता द्वारा सभी पुलिस कर्मियों को योग कराया गया । थाना हरियावां में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करते हुए व मास्क लगाकर पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास किया।
श्री गुप्ता ने अनुलोम-विलोम व सूर्य नमस्कार आदि योगासन कराया। श्री गुप्ता ने योगाभ्यास के विषय में महत्त्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि योग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। हम सबको प्रत्येक दिन समय निकाल कर योग करना चाहिए । योग का अभ्यास एक बेहतर इंसान बनने के साथ तेज दिमाग, स्वस्थ दिल और एक सुकून भरे शरीर को पाने के तरीकों में से एक है। योग व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली प्रकार है, जिसके माध्यम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है। यही कारण है कि योग से शारीरिक व्याधियों के अलावा मानसिक समस्याओं से भी निजात पाई जा सकती है।
इस मौके पर एस0 आई0 बालेन्द्र मिश्रा, जितेंद्र पाल सिंह, जनार्दन सिंह, कांस्टेबल राजेश यादव, राजेन्द्र यादव, रतनेश, इंद्रपाल, अभिषेक यादव, नरेंद्र आदि के साथ समस्त स्टॉफ मौजूद रहा ।