आदित्य त्रिपाठी ‘यादवेन्द्र’

पी.बी.आर.विज्ञान क्लब के समन्वयक व विज्ञान संचारक प्रदीप नारायण मिश्र ने ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन कर पहले क्लब के सदस्यों को सूर्य ग्रहण के सुरक्षित दीदार हेतु प्रशिक्षित किया ।

तदुपरान्त आज कालेज के शिक्षक/शिक्षिकाओं श्री मनीष कुमार पाठक, श्री आनन्द कुमार द्विवेदी, श्री रघुनन्दन शर्मा, कु.नम्रता वर्मा व क्लब सदस्यों शिवम मिश्र, कु.आकांक्षा मिश्रा, कु.सौम्या पाठक, कु.स्वर्णिम सोनी, कु.निकिता सोनी, कु.प्रिया गुप्ता, सोमेश पाठक, रजनीश कुमार, आशीष कुमार, अनुपम सिंह, विकास कुमार आदि की सहायता से गौसगंज हरदोई के आसपास क्षेत्रों व अन्य जगहों पर सोलर व्यूवर, पिन होल कैमरा, बॉल मिरर, पिन होल पेपर आदि द्वारा लोगों को सूर्य ग्रहण का दीदार कराया ।




यद्यपि घने बादल की वजह से ग्रहण के शुरुआती चरण को लोग नहीं देख पाए परन्तु दोपहर में पीक ऑवर्स से लेकर ग्रहण के अंतिम चरण तक बादलों की लुकाछिपी के बीच बच्चे व अन्य ग्रामीणों ने सूर्य ग्रहण का दीदार करते हुए इस खगोलीय घटना का आनन्द लिया।