पीडी गुप्त :
● ख़बरदार! बिना मास्क लगाए निकले तो देना होगा जुर्माना ● कछौना व बघौली में एक दरोगा व 5 सिपाहियों के काटे गए चालान सीओ ने काटे चालान ।
कछौना/हरदोई– रविवार को क्षेत्राधिकारी बघौली उमाशंकर सिंह ने अचानक कछौना में उप निरीक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी, कॉन्सटेबल सचिन शाक्य, देवेंद्र त्रिपाठी व बघौली में शशि, प्रियंका व आरती का चालान काटा गया ।
कोविड 19 महामारी से बचने के लिए आम जन मानस से अपील की कि बिना मास्क के घरों से न निकले । शारीरिक दूरी का पालन करे । कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोविड नियमो का पालन करे बचाव ही उपचार है। वाहन जांच के दौरान कोतवाल कछौना अमरजीत सिंह व बघौली प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज मौजूद रहे।