बघौली : रविवार के दिन जनसत्ता दल लोकतांत्रिक हरदोई के युवा जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह राघव द्वारा अहिरोरी विकास क्षेत्र के पिपोना व डिग्घी गांव में लगभग एक दर्जन निर्धन निराश्रित लोगों में राघव सेवा पैकेट का वितरण किया, जिसे पाकर वृद्ध, असहाय व दिव्यांगो की आँखों मेें खुशी के आंसू आ गये ।
ज्ञात हो कि राघव सेवा पैकेट में आटा, चावल, दाल, तेल, हल्दी, मिर्च, मसाले, दलिया,चाय व सब्जियों के साथ नकद पैसे भी लोगो को मुहैया कराए जाते हैं । पूर्व में वैश्विक महामारी कोरोना के कारण लगे लाकडाउन में भी युवा समाजसेवी अर्जुन सिंह राघव द्वारा कई सैकडा़ जरूरतमंद लोगो को राघव सेवा पैकेट उपलब्ध कराए गये थे । क्षेत्रवासी युवा समाजसेवी अर्जुन सिंह राघव की के प्रति कृतज्ञ नजर आ रहे हैं।