पाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने मामूली बात को लेकर अपने ही बड़े भाई पर फायर झोंक दिया जिससे एक मासूम बालिका समेत चार लोग जख्मी हो गए सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
पाली थाना क्षेत्र के मदनापुर गांव निवासी अरविंद शुक्ला 16 ने अपने ही सगे बड़े भाई अनिल के ऊपर अपनी माँ की लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। इस घटना में दो साल की मासूम शाक्षी अनूपा देवी 18 गोविंद 26 व अजय 54 घायल हो गए।सभी को इलाज के लिए पाली सीएचसी से जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि अरविंद गाड़ी चलाना चाहता था जिसके लिए भाई से कार मांगी लेकिन भाई ने लाइसेंस न होने के कारण मना कर दिया जिसके बाद विवाद हुआ और उसने फायर कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।