राजेश पुरोहित , भवानीमंडी
दिल्ली : राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली में राजस्थान मित्र मंडल द्वारा भव्य रंगारंग समारोह का आयोजन छतरपुर के आध्यात्मिक साधना केंद्र में केंद्र सरकार के कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी , भारत सरकार के विदेश मंत्रलाय के सचिव आईएएस प्रदीप सिह सुरायता , हल्दीराम ग्रुप एमडी मनोहर लाल अग्रवाल , दिल्ली दूरदर्शन निदेशक ओपी राजपुरोहित , विप्र वाहिनी प्रमुख श्रीमती चंद्रकांता राजपुरोहित सहित कई नामचीन हस्तियो के सानिध्य में आयोजित हुआ वही दिल्ली में निवासरत राजस्थानी बन्धुओ ने शिरकत की और एक दूजे को राजस्थान स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की ।
इसी अवसर पर यूथ वर्ल्ड सोशल मंच द्वारा दिल्ली में प्रस्तावित यूथ वर्ल्ड राष्ट्रिय राजपुरोहित गौरव अवार्ड 2022 समारोह के पोस्टर का विमोचन राजपुरोहित बन्धुओ ने सामूहिक रुप से किया और इस समारोह के कोर्डिनेटर भैरु सिह राजपुरोहित (सरवड़ी), निदेशक श्रीमती मधु माया सिह दिल्ली , सहयोगी ब्रह्मपुत्र सेना & सनाज की जाजम समूह को शुभकामना प्रदान की ।
इस अवसर पर अरविंद सिह बाड़वा , श्रीमती चंद्रकांत राजपुरोहित , कान सिह गुडलाई , ओपी राजपुरोहित भुवाड़ा , डॉ दिनेश पुरोहित बागरा (हाल - यूएसए) , ओम सिह बिठु , किशन सिह कालूड़ी , हरी सिह जालेउ , ललित सिह सवाई , भागिरथ सिह जोरावरपूरा , जोरावर सिह कनोडिया , हिम्मत सिह अराबा , नरेश सिह नारनाड़ी , लख सिह , सुखदेव सिंह नारवा , भवर सिह नारवा , देवी सिह मादड़ी , नरपत सिह केलनकोट , कुलदीप सिंह तिवरी , परमेंद्र सिह हियादेशर , घेवर सिह संकडिया ,जीतू सिह सहित समाज के गणमान्य बन्धु मौजूद रहे ।