कछौना, हरदोई। ब्लॉक संसाधन केन्द्र कछौना के सभागार में गुरुवार को समेकित शिक्षा हेतु नोडल शिक्षक प्रशिक्षण हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा व प्रतिभागियों के परिचय के साथ प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण में सन्दर्भदाता के रूप में ललित प्रकाश, आशीष कुमार व आदित्य कुमार त्रिवेदी ने प्रतिभाग किया। सन्दर्भदाताओं ने कार्यशाला में उपस्थिति प्रबंध समिति के सचिव व अध्यक्षों को विद्यालय प्रबंध समिति के उत्तरदायित्वों, कर्तव्यों, अधिकारों आदि से अवगत कराया।
प्रशिक्षण सत्र की द्वितीय बेला में खण्ड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बोस कार्यशाला में उपस्थित सचिवों व अध्यक्षों को संबोधित किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति व विद्यालय प्रशासन दोनों विद्यालय के विकास के दो पहिये हैं, विद्यालय के विकास के लिये दोनों को कंधे से कंधा मिलाकर काम करना चाहिये। विद्यालय प्रबन्ध समिति व ग्रामवासियों को विद्यालय को ग्राम की संम्पति समझकर उसकी देखभाल करनी चाहिये। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने सभी से आह्वाहन किया कि कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रतिभागी ब्लॉक कछौना के सभी परिषदीय विद्यालयों को प्राइवेट विद्यालयों से बेहतर और श्रेष्ठ बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता