समाजसेवी डॉ. राजेश पुरोहित यूथ वर्ल्ड सेवा सम्मान से सम्मानित

भवानीमंडी :- देश के सुप्रसिद्ध समाजसेवी साहित्यकार भवानीमंडी निवासी कवि डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को यूथ वर्ल्ड सोशल मंच बीकानेर द्वारा यूथ वर्ल्ड सेवा सम्मान 2021से सम्मानित किया गया।

डॉ. पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें यह सम्मान सतत समाज सेवा एवं जन हितार्थ कार्यों के लिए प्रदान किया गया। पुरोहित को यह सम्मान यूथ वर्ल्ड सोशल मंच बीकानेर राजस्थान के चेयरमेन भेरूसिंह राज पुरोहित तथा मधु माया सिंह निदेशक के कर कमलों से प्रदान किया गया। बहुमुखी प्रतिभा के धनी पुरोहित ने समाज सेवा के अनेक महत्वपूर्ण कार्यों से समाज मे अपनी अलग ही पहचान बनाई है। बीकानेर की इस संस्था द्वारा सम्मानित होने पर उन्हें अनेक साहित्यिक व सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा बधाइयां मिल रही है।