जनपद में 05 सितम्बर तक तत्काल प्रभाव से धारा 144 लागू:- विमल अग्रवाल

श्री अग्रवाल ने कहा है कि धारा 144 लागू होने के दौरान कोई भी व्यक्ति लाठी, डण्डा, तलवार, भाला, बन्दूक,पिस्तौल, रिवाल्वर एवं रायफल आदि लेकर नही चलेगा तथा एक स्थान पर पांच से अधिक लोग इक्ट्ठा नही होगें तथा बिना अनुमति के किसी प्रकार का जूलूस आदि नही निकाला जायेगा। उन्होने कहा है कि धारा 144 का उल्लघंन करने वालों पर धारा 188 के तहत कड़ी कार्यवाही की जायेगी।