पिहानी।
पिहानी क्षेत्र के एक गांव में अलग ही मामला सुनने में आया है, जिसमें एक युवक ने किसी के कहने पर एक बछड़े को बांका मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के लेहना गांव में सलीमुद्दीन ने गांव के ही युवक रियासत के कहने पर वहां घूम रहे एक बछड़े को बांका मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। जिससे बछड़ा के शरीर के निचले हिस्से पर कई घाव हो गया और वो लहुलूहान अवस्था में इधर उधर घूम रहा है। आरोपी के इस क्रूर कृत्य के बाद ग्रामीणों ने जब पुलिस को सूचना दी तब मौके पर जाकर आरोपी की तलाश की गई। संजय, जेपी, मोहिनी और योगेश तथा अन्य गांव वालों में घटना को लेकर रोष व्याप्त है। गांव वालों ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।