हरदोई: कोतवाली शहर के मोहल्ला सुभाषनगर में मामूली विवाद के चलते बिजली कर्मचारी को छत से धकेल दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई।अधेड़ की मौत से परिजनों का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला और शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।मृतक की पत्नी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। परिजनों का कहना है कि मोहल्ले के ही विकास मिश्र अपने एक मकान में सुबोध पांडेय को बिजली बनाने के लिए ले गए था।आरोप है कि वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद ने तूल पकड़ लिया तो विकास नाम के व्यक्ति ने सुबोध को धक्का देकर तीसरी मंजिल से नीचे गिरा दिया। जिसमें सुबोध गम्भीर रूप से घायल हो गए।जब उन्हें जिला अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। जिला अस्पताल के बाहर रोड पर शव रखकर जाम लगा देने से आवागमन बाधित हो गया। शहर कोतवाल शैलेश श्रीवास्तव ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।वहीं अस्पताल कंपाउंड में ही स्थित आशा ज्योति लाइन 181 कार्यालय के गेट पर शव रखकर महिलाकर्मियों से भी बदसलूकी की। इस दौरान पुलिस ने परिजनों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।मामले में मृतक सुबोघ पाण्डेय की पत्नी उर्मिला पाण्डेय की तहरीर पर कोतवाली शहर में विकाश मिश्रा पुत्र सुखदेव मिश्रा के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।वहीं विकास के परिजन फर्जी फंसाये जाने की बात कह रहे है।
Related Articles
बदायूं पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केन्द्र के सहयोग से 13 दम्पत्तियों को नए सिरे से जीवन यात्रा शुरु करने को किया गया राज़ी
September 15, 2019
0
बच्चों के मामूली विवाद में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या
January 2, 2018
0
फेसबुक पर टिप्पणी के बाद हुआ था बवाल, कथित रूप से देश विरोधी नारेबाजी करने का आरोप
June 17, 2018
0