हरपालपुर (हरदोई)- कटरा-बिल्हौर हाईवे मार्ग पर लमकन पुल के पास एक ट्रक ने एक बाइक मे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। थाना क्षेत्र के लमकन गांव के पास कटरा विल्हौर हाईवे मार्ग पर प्रभाकर 35 पुत्र मिथिलेश निवासी नयागांव मुबारकपुर थाना कोतवाली देहात हरदोई को हरपालपुर की ओर से जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक हेलमेट नही ल्गाये था।सूचना पर पहुची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।