शुभांगी साहित्य एक नज़र रत्न सम्मान से सम्मानित

कोलकाता:- पश्चिमी बंगाल कोलकाता से प्रकाशित समाचार पत्र दैनिक एक नज़र में अंक 58 में श्रेष्ठ काव्य रचना प्रकाशित कर समाचार पत्र की ओर स भवानीमंडी जिला झालावाड राजस्थान की सुप्रसिद्ध बाल कवयित्री शुभांगी शर्मा को साहित्य एक नज़र रत्न सम्मान से बुधवार को कोलकाता से ओनलाइन रोशन कुमार झा ने सम्मानित किया।

शुभांगी कवयित्री चित्रकार व श्रेष्ठ मंच संचालक भी है।वह वर्तमान में भवानीमंडी शहर के बथेल सेकेंडरी स्कूल में कक्षा नवीं की छात्रा है। उन्होंने छोटी सी उम्र में अपनी मेहनत व लगन से राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य जगत में नाम रोशन किया है।
उनकी कविताओं के प्रमुख विषय राष्ट्रभक्ति पर्यावरण देस सेवा स्वच्छता रहते हैं। वे कविताओं से समाज मे व्याप्त बुराइयों कुरीतियों को मिटाने हेतु जन जागरण का काम कर रही हैं।
कोरोना काल मे उन्होंने दिल्ली की साहित्य संगम संस्थान के फेसबुक मंच पर ऑनलाइन काव्यपाठ किया है। बुधवार को उन्होंने हिंददेश परिवार विश्व बंधुत्व कविता की आवाज़ पेज पर भी शानदार काव्य पाठ किया है। उन्हें कई रचनाकारों ने ऑनलाइन बधाई दी है।