बिलग्राम में बडे़ हादसे के इंतजार में बिजली विभाग

बिलग्राम, हरदोई :- नगर के बीचों बीच भीड़-भाड़ वाली जगह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बिजली विभाग द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही है । जिससे कभी भी बडा़ हादसा हो सकता है ।

 

बताते चलें कि अस्पताल परिसर में रखा ट्रांसफॉर्मर जिससे पूरे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बिजली की आपूर्ति की जाती है उसी के नीचे विद्युत सप्लाई वायर खुला पड़ा है । जो आसानी से बच्चों के पकड़ में भी आ सकता है । वहाँ हमेशा काफी भीड़ देखने को मिला करती है । वाहनों का भी आवागमन लगा रहता है । कभी कोई व्यक्ति या वाहन इसकी जद मे आ गया तो नुकसान का अंदाजा लगाना मुश्किल होगा । कई बार पेपर में खबर प्रकाशित होने के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं ।

कमरुल खान बिलग्राम