-सम्पूर्ण समाधान दिवस के कार्यक्रम से भी रहे वंचित
-लेखपालों के धरने पर चले जाने से आम नागरिको को तहसील के लगाना पड़ा चक्कर
हरदोई– आठ सूत्री मांगों को लेकर जिले के लेखपाल संपूर्ण कार्य का बहिष्कार करते हुए सभी तहसील मुख्यालयों पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक धरना देते रहे।
अपनी मांगों के लिए लेखपाल 19 जून से आंदोलन चला रहे है। आंदोलन के तीन चरण बीत जाने के बाद भी अभी तक सरकार ने मांगों को पूर्ण करने हेतु कोई सकारात्मक रूप नहीं दिखाया है। इससे क्षुब्ध होकर लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व द्वारा आंदोलन की घोषणा की गई थी। इसी के साथ ई-डिस्ट्रक्ट के अंर्तगत आय,जाति व निवास प्रमाण पत्रों के सत्यापन का कार्य भी बंद रहा।संघ के जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि एसीपी विसंगति दूर करके वेतन का उच्चीकरण किया जाए। वर्ष 2005 में नियुक्त लेखपालों को पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ दिया जाए। भत्तों में वृद्धि की जाए, राजस्व परिषद द्वारा प्रस्तावित राजस्व उपनिरीक्षक सेवा नियमावली 2017 को कैबिनेट से पारित कराया जाए। लेखपालों को लैपटाप व स्मार्ट फोन मय इंटरनेट सुविधा सहित दिए जाएं।