अवनीश मिश्र, लखनऊ
सृजन फाउंडेशन एवं ड्रीम्ज ग्रुप द्वारा सेक्टर-जे, आशियाना (पकड़ी का पुल के पास), लखनऊ में आयोजित किये जा रहे उत्तर प्रदेश महोत्सव-2019 के छठे दिन कल्ट द कल्चरल सोसाइटी के तत्वाधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘बाल मंच’ का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री पवन सिंह चौहान (संरक्षक सृजन फाउंडेशन), श्री आर के चतुर्वेदी (संरक्षक सृजन फाउंडेशन), विशिष्ट अतिथि- डॉ अशोक नागर (प्रदेश संयोजक, भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश), श्री ओमकार सिंह (पूर्व आई जी), श्री दीपक रंजन (प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी), श्रीमती सविता शुक्ला (तहसीलदार नगर निगम लखनऊ), श्री समीर शेख (एमडी ड्रीम्ज ग्रुप), स्थानीय पार्षद श्री कमलेश सिंह, श्री दीपक मिश्रा (व्यवसायी) उपस्थित रहे। आप लोगों ने दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती माँ पर फूल अर्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की।
कानपुर से आये इप्टा के कलाकारों ने असग़र वजाहत जी द्वारा लिखित नाटक ‘आग’ का मंचन मोहित बरुआ के निर्देशन में किया। मोहित बरुआ, प्रदीप निगम, बेबी शर्मा, भानू निगम, आराध्या सिंह, अभिषेक, गौरव सिंह पटेल, रति कुमारी ने अपने ग़ज़ब के अभिनय से सबको अचंभित कर दिया। नाटक में बैकग्राउंड म्यूजिक एवं लाइट सुरेश जी एवं महबूब मलिक की रही। मेकअप बेबी शर्मा द्वारा किया गया।
जुड़वां बहनों ईशा-मीशा की पारंपरिक कथक पर जुगलबंदी देखकर वहां सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
बच्चों द्वारा निम्न गानों पर नृत्य एवं गायन की प्रस्तुतियां दी गईं-
- आशी त्रिवेदी- गणपति जी गणेश नु मनाइए
- दीया राय- बोलो हर हर
- अंशिका सिंह- यह मोह मोह के धागे
4.अभिनव सिंह- छोड़ो कल की बातें - अक्षित सिंह- छोटी सी आशा
- रिजा सिद्दीकी- ओम नमः
- मुकुल- जलवा
- काजल शुक्ला- मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां हैं
- एंजेल शुक्ला- हमारा साजन संग था वादा
- पार्थ मिश्रा- देख सकता हूं मैं कुछ भी होते हुए
- मीठी मिश्रा- मैं यशोदा यह तेरा कन्हैया
- अंशिका त्यागी- मार डाला देवदास
- उन्नति श्री- बलम जी घर द्वार
14.अनन्या त्रिवेदी- टूटे बाजू बंद री - देवांशी गुप्ता- उनसे मिली नजर कि मेरे होश
16.शेखर- भगवान है कहां है तू - सौरभ दीक्षित- गायन
कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार गुप्ता ने किया। सभी बच्चों को कल्ट द कल्चरल सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज कुमार द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किये गए। सभी अतिथियों ने महोत्सव में घूम कर स्टाल देखे और सबका उत्साहवर्धन किया। स्टाल वालों ने अतिथियों को सम्मानित किया।
महोत्सव का आयोजन ड्रीमज़ ग्रुप, एस आर इंस्टिट्यूट, इप्सम डायग्नोस्टिक एवं वागा हॉस्पिटल के सहयोग से किया जा रहा है। सृजन फाउंडेशन सचिव अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि कल दिनांक 16 दिसंबर को शाम 6 बजे से आर एस मीडिया फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा बच्चों के सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम ‘एक पहल एक किरण’ का आयोजन किया जाएगा।