पुलिस लाइन सभागार में यूपी-112 पीआरवी रुट चार्ट व वरिष्ठ नागरिक पंजीकरण के द्वितीय चरण से सम्बन्धित कार्यशाला आयोजित

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के समस्त थानों से एक-एक उपनिरीक्षक, कम्प्यूटर ऑपरेटर व बीट आरक्षी द्वारा प्रतिभाग किया गया । कार्यशाला में सम्बन्धित थानाक्षेत्र के महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर मोबाइल एप के माध्यम से POI (Point of interest) के रूप में अंकित किये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी जिससे यूपी-112 परियोजना के अन्तर्गत संचालित पीआरवी वाहनों द्वारा नजदीकी रास्ते से कम से कम समय में मौके पर पहुंचकर पीडित की सहायता के साथ-साथ बेहतर गश्त प्रबंधन भी हो सके ।

इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा योजना "सवेरा" के अन्तर्गत चल रहे द्वित्तीय चरण के पंजीकरण के सम्बन्ध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस योजना के अन्तर्गत 60 वर्ष से अधिक उम्र के निराश्रित/असहाय व्यक्तियों का नाम, पता, मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी का विवरण अपडेट किया जा रहा है । पंजीकृत वरिष्ठ नागरिकों द्वारा यूपी-112 पर कॉल करते ही सम्बन्धित को तत्काल पूर्ण विवरण उपलब्ध हो जायेगा जिससे पुलिस द्वारा उनकी तत्काल सहायता की जा सकेगी ।

समस्त कम्प्यूटर ऑपरेटर से तकनीकी सेवाओं से प्राप्त निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने व आनलाइन फीड की जा रही सभी सूचनायें अध्यावधिक किये जाने की अपेक्षा की गयी । अभियुक्त की गिरफ्तारी होने पर आईआईएफ-3 व बरामदगी आईआईएफ-4 में फीड किया जाये । सीसीटीएनएस में 1. कुल लम्बित विवेचना, 2. जघन्य अपराध में लम्बित विवेचना, 3. गैंगस्टर में लम्बित विवेचना, 4. कुल गिरफ्तारी, 5. जघन्य अपराध में गिरफ्तारी, 6. गैंगस्टर में गिरफ्तारी की फीडिंग तत्काल की जाये ताकि जनपद की कार्यवाही ऑनलाइन प्रदर्शित हो सके ।