पी. बी. आर. इण्टर कॉलेज तेरवा गौसगंज हरदोई में प्रदीप नारायण मिश्र के समन्वयन में पी. बी. आर. विज्ञान क्लब के द्वारा रोबोटिक्स विषयान्तर्गत वर्कशाप का आयोजन किया गया।

दिल्ली साइंस प्लेस क्लब के समन्वयक इं. मनीष गुप्ता ने रोबोटिक्स की बारीकियां समझायीं। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक डा. नरेन्द्र सिंह, अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, भौतिक विज्ञान प्रवक्ता मनीष पाठक, विज्ञान शिक्षक आनन्द द्विवेदी, कम्प्यूटर शिक्षक रघुनन्दन शर्मा, कु. स्वाति आदि उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में लगभग 250 बच्चों ने प्रतिभाग किया।