हरदोई- लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर जनपद में राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया तथा विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाले के साथ खेलकूद, स्लोगन एवं वाद विवाद प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सरदार जी के जन्म दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पुलकित खरे ने लौह पुरूष सरदार बल्लभ भई पटेल के चित्र पर माल्यापर्ण किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सतीश कुमार त्रिपाठी, उप निदेशक कृषि डा0 आशुतोष कुमार मिश्रा सहित अन्य कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
जिलाधिकारी पुलकित खरे ने सरदार जी के जन्म दिवस पर स्पोर्ट स्टेडियम में जिला सूचना विभाग की ओर से लौह पुरूष बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन करने के उपरान्त अवलोकन भी किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने रन फार यूनिटि रेस में आये प्रथम रचित, द्वितीय शिवम पाण्डेय, तृतीय राजकपूर, चर्तुथ नितीश पाल, पंचम जितेन्द्र यादव व छठा स्थान प्राप्त करने वाले एवं सरदार जी पर लिखे स्लोगन में सीनियर वर्ग में प्रथम आदित्य कुमार, द्वितीय राहुल व त्रितीय चिराग शुक्ला तथा सांत्वना प्राप्त सचिन कुमार व वैभव और जूनियर वर्ग में प्रथम किरन, द्वितीय दिव्या गुप्ता, त्रृतीय मो0 आफताब तथा सांत्वना पुरस्कार हर्षित पाण्डेय एवं प्रभात गौतम को प्रदान कियें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार, अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक दुबे, जिला क्रीड़ाधिकारी अनिल कुमार, सहायक निदेशक आदि मौजूद रहे ।