मोहम्मद शानू बने मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष

मानवाधिकार ‌सुरक्षा संगठन (नई दिल्ली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज राणा ने प्रदेश संगठन ‌का विस्तार करते हुए ‌जिले के सांडी‌ कस्बे के मोहल्ला ‌सैयदवाड़ा निवासी मोहम्मद शानू खान को प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोनयन पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए ‌संगठन के प्रति अपने दायित्व निर्वहन की बात कही।