नमामि गंगे निकालेगी विशाल पद यात्रा पं• दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आगामी 25 सितंबर को नमामि गंगे प्रकल्प द्वारा राजघाट से मेंहदीघाट तक विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान स्वच्छता कार्यक्रम व महागंगा आरती का भी आयोजन होगा।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न सामाजिक , धार्मिक व शैक्षिक संगठनों से सहयोग करने की अपेक्षा की गई है। उक्त जानकारी नमामि गंगे के जिला संयोजक प्रवीण सिंह ने दी है।