हरदोई के पाली में उस समय भगदड़ मच गई जब बैंक ऑफ इंडिया के वाई फाई का टॉवर एचटी लाइन पर जा गिरा। हालांकि उस समय बिजली नही थी अन्यथा एक बड़ी घटना हो जाती।
पाली में बैंक ऑफ इंडिया का वाई फाई टावर अचानक वहीं से निकली 11 हजार की विद्युत लाइन पर जा गिरा। टावर की चपेट में एक बोलैरो भी आ गयी। टॉवर गिरते ही वहां भगदड़ मच गई। गनीमत यह रही कि उस समय बिजली नही आ रही थी अन्यथा एक बहुत बड़ा हादसा हो जाता। जिस समय हादसा हुआ उस समय एटीएम की सुरक्षा में तैनात गार्ड संतोष भी बाहर कुर्सी पर बैठा था वह भी बाल बाल बच गया। फिलहाल बड़ा हादसा टलने पर सभी ने राहत की सांस ली।