पत्रकारों के उत्पीड़न सम्बन्धी प्रकरणों का प्राथमिकता पर निराकरण कराया जायेः- जिलाधिकारी

हरदोई– जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में जिला पत्रकार स्थायी समिति एवं फिल्म प्रमोशन एण्ड फेसेलिटेशन कमेटी की बेठके कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पत्रकारों के उत्पीड़न सम्बन्धी प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निराकरण कराया जाये। उन्होने सूचना अधिकारी को निर्देश दिये कि पत्रकारों के उत्पीड़न सम्बन्धी प्राप्त होने वाले प्रकरणों को तत्काल उनके संज्ञान में लाया जाये तथा प्रति माह आयोजित होने वाली जिला पत्रकार स्थायी समिति के माध्यम से प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाये। पत्रकारों द्वारा उठाये गये प्रेस क्लब के प्रकरण पर अपर जिला सूचना अधिकारी महेन्द्र कुमार ने बताया कि शासन स्तर पर विचाराधीन सूचना संकुल जिसमें कि जिला सूचना कार्यालय, प्रेस क्लब एवं प्रेस कांन्फ्रेन्स हाल का निर्माण प्रस्तावित है कि शासन स्तर पर मंजूरी मिल गयी है। प्रदेश के प्रत्येक जिले में बनने वाले सूचना संकुल के प्रथम चरण में चयनित 06 जिलों में जनपद हरदोई को चयनित कर लिय गया है। इससे अब शीघ्र ही सूचना कार्यालय एवं प्रेस क्लब की समस्या का समाधान हो जायेगा। वही प्रेस कान्फे्रन्स हाल के निर्माण से एक ही स्थान पर प्रेस कान्फे्रन्स की भी व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।
इसके पश्चात फिल्म प्रमोशन एण्ड फेसेलिटेशन कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर जिला सूचना अधिकारी महेन्द्र कुमार ने गत बैठक की कार्यवाही को पढ़ा तथा फिल्म निर्माण हेतु निर्माता राहुल वर्मा के आवेदन को समिति के समक्ष रखते हुए बताया कि आवेदन अपूर्ण है। आवेदक द्वारा आवेदन पर अपना पता एवं दूरभाष सख्या का अंकन नही किया गया है, जिसके कारण आवश्यक औपचारितकताएं पूर्ण नही करायी जा सकी है। समिति ने आवेदक से संपर्क होने पर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए अगली बैठक में रखने के निर्देश अपर जिला सूचना अधिकारी को दिये। बैठक में पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, पत्रकार अरूण मिश्र, अभय शंकर गौड़, प्रशांत पाठक, अतुल कपूर आदि मौजूद रहे।