प्रशासन ने खाली करवाई 35 बीघा पशुचर जमीन

राहुल मिश्र, बघौली-

हरदोई के बघौली थाने पर आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी पुलकित खरे व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने राजस्व टीम व पुलिस को थाना क्षेत्र अंतर्गत लोगों द्वारा कब्जा की हुई सरकारी पशु चर जमीनों को खाली कराने का आदेश दिया ।

इसी आदेश के तहत थानाध्यक्ष बघौली फूलचन्द्र सरोज के नेतृत्व मे राजस्व टीम से कानूनगो राकेश सिंह व लेखपाल प्रमोद तिवारी ने गदनपुर ग्राम में प्रधानपति तारिक नबी के साथ 35 बीघा पशुचर जमीन को चिन्हित कर तुरंत ही मौके पर ट्रैक्टरों को बुलवाकर खड़ी फसल को जुतवा दिया व लोगों को आगाह किया कि यदि प्रशासन की मंशा के खिलाफ किसी ने फिर से इस भूमि पर किसी भी तरह का कब्जा किया तो लोगों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी । प्रशासन के इस कार्यवाही से आसपास के गांव सभाओं में हड़कंप मचा हुआ है ।