जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनता से रूबरू हो सुनी समस्याएं

राहुल मिश्र, बघौली

बघौली थाना परिसर में समस्या समाधान दिवस में पहुंचे जिला अधिकारी पुलकित खरे व पुलिस अधीक्षक अमित गुप्ता ने समस्या समाधान दिवस में आए लोगों की समस्याएं सुनी और समस्याओं से संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के लिए आदेशित किया ।

थाना परिसर में आज सुबह पहुंचे जिला अधिकारी पुलकित खरे व पुलिस अधीक्षक अमित गुप्ता ने समाधान दिवस पर लोगों की समस्याएं सुनी और सभी विभाग के अधिकारियों को आदेशित किया कि छोटे-छोटे विवादों को मौके पर जाकर मौके पर ही निस्तारित करवाएं । सभी क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगो व थाना प्रभारी सहित सभी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के मौजूद मिलने से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संतुष्ट नजर आए । उसके बाद जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनका निस्तारण कर जल्द ही कार्रवाई करने के आदेश दिए । उन्होंने थाना प्रभारी फूल चन्द सरोज की मौजूदगी में थाने का प्रतिदिन का ड्यूटी रजिस्टर भी देखा ।